कैमूर में लॉक डाउन के उल्लंघन मामले में 11 दुकानदारो पर दर्ज हुआ प्राथमिकी

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले में कोरोना वायरस से फैले संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन किया गया है। जिसका पुलिस प्रशासन इसे पालन कराने में लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद भी कैमूर जिले में लॉक डाउन के दौरान लोगों द्वारा इसका उल्लंघन करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े : मां मुंडेश्वरी की विधि विधान से हुई निशा पूजा, पहली बार लॉक डाउन के कारण सुनसान रहा मां का दरबार

यह भी पढ़े : पहाड़ी के शिव मंदिर से चोरी हुए पीतल के शिवलिंग को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया बरामद,अपराधी गिरफ्तार

 जिसमें चैनपुर के हाटा बाजार में लॉक डाउन के दौरान दुकानदारों द्वारा उल्लंघन किया गया है। जिस पर प्रशासन इस अनदेखी पर सख्त हो गई है। भभुआ एसडीओ जन्मेजय शुक्ला व भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद ने चैनपुर हाटा बाजार में पहुँच कर निर्धारित समय के अलावा खुली दुकानों को बंद कराया।

यह भी पढ़े : कैमूर में इस गांव में 5 कौओं की मौत,बर्ड फ्लू की ग्रामीणों को सताने लगा है डर,विभाग ने जांच के लिए भेजा सैंपल

यह भी पढ़े : कैमूर : ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार मुखिया की चाची गिरकर घायल,इलाज के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर 

वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकानदारों पर कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि 6 बजे तक दुकान खोलने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद इन दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खोली गयी थी। इन सभी के विरुद्ध लोग लॉक डाउन नियम के उल्लंघन करने के मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top