मोहनियां/कैमूर। मोहनियां थाना क्षेत्र के मुठानी के समीप एनएच दो पर शनिवार को सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.दोनों घायल युवकों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सको ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया इसी बीच एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दुर्गावती से अपने घर लालापुर आ रहे थे.इसी दौरान रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गया.लोगों की मदद से दोनों घटना मे घायल युवकों को मोहनियां अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सको के उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के क्रम में शिवा पाल की मौत हो गई.मृतक कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी लक्ष्मण पाल के शिवा पाल बताया जाता है.दुर्घटना में घायल होने वाला युवक चंदन पाल लालापुर के ही रोगी पाल का पुत्र बताया जा रहा है.पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.