
दुर्गावती (कैमूर)। रविवार की दोपहर स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में फांसी के फंदे पर लटका हुआ एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक व्यक्ति राम अवध यादव 55 वर्ष ग्राम कबिलासपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेंत्र के कबिलासपुर गांव निवासी राम अवध यादव अपने घर में अकेले रहते थे.
उनके घर के बगल से रविवार को कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे.उसी दौरान घर के अंदर से बदबू आ रहा था. इसकी सूचना जैसे ही गांव के लोगों को मालूम पड़ा मौके पर भीड़ जुट गई.उनके दरवाजा को खोलकर घर के अंदर देखा गया तो फांसी के फंदे पर राम अवध यादव झूले हुए थे. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करने मे जुट गई.
