रामपुर में पंचायत समिति की बैठक में 15 वीं वित्त से 25 लाख का योजनाएं की मिली स्वीकृति, जनता की हित में हो योजनाएं

 
रामपुर,कैमूर मंगलवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में  विशेष योजना को ले पंचायत समिति की बैैैठक हुुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कान्ति देवी व संचालन बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान विशेष योजना के तहत सन 2020-21 के लिए 15 वीं वित्त मद से 25 लाख रुपये योजनाएं स्वीकृति की गई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य व मुखिया द्वारा योजनाओ को चयनित करने की बात कही गयी।

प्रमुख ने सभी 11 बीडीसी से कहा कि पंचायत में प्राक्कलित राशि के अनुसार पंचायत के गांवों में उन योजनाओं को चयनित करना जो जनता के हित व विकास में हो और लोगो को अधिक से अधिक लाभ मिले। प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक में मुखिया उपस्थिति कम होने पर नाराजगी जताई। बैठक में मात्र तीन पंचायत अमाव ,जलालपु व कुड़ारी  के मुखिया ही उपस्थित रहे।

वही सभी 11 बीडीसी ने पांच -पांच योजनाओ को लिख कर दिया। इन योजनाओं में से कोई भी योजना चयनित कर दिया जाये। बैठक में बीएओ सूर्यकांत प्रसाद,सांख्यकी पदाधिकारी ज्वाला राम,मनरेगा पीओ मोहम्मद तालूत अंसारी ,बीसीओ राकेश कुमार,कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार व प्रधान लिपिक शारदा प्रसाद,प्रखण्ड समन्वयक रविशंकर बिहारी, उप प्रमुख सुनील यादव, पूर्व उप प्रमुख नथुनी पासवान, बीडीसी जहाँगीर अंसारी, विष्णु सिंह,ददन सिंह,दुखी मल्लाह ,संगीता देवी,अनिता देवी ,रीता देवी व रीना देवी, मुखिया सतेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह व मुखिया मन्टू शर्मा उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top