रोजगार मेला में 500 से अधिक प्रवासियों ने रोजगार के लिए दिया आवेदन, रोजगार देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

 
फ़ोटो - रामपुर में रोजगार मेला में उपस्थित पदाधिकारी व प्रवासी
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में बाहर से आए हुए प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें भभुआ से डीआरडीए डायरेक्टर अजय तिवारी व जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज पहुंचे। रोजगार मेला की सूचना पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से प्रवासियों ने बाहर में दूसरे राज्यो में किये जाने कार्यो में चालक, पैकर, मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, कार पेन्टर, टेलर, मजदूर, डिलीवरी ब्वॉय, घरेलू वर्कर, सुपरवाइजर, होटल रेस्टोरेंट स्टाफ, हाउसकीपिंग, ब्यूटीशियन रोजगार के बारे में बताया गया। 

पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा द्वारा रोजगार देने बात कही तो प्रवासियों ने कहा कि समय से रुपये नहीं मिलता है। जिस पर मनरेगा पीओ द्वारा कहा गया ऐसी बात नहीं है। पहले दिक्कत होता था। लेकिन अब समय से पेमेंट किया जाता है। जिसके बाद मनरेगा में काम करने के लिए प्रवासियों ने मनरेगा कार्यालय में जाकर अपना नाम लिखवाया। 

डीआरडीए डायरेक्टर अजय तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की गरीब कल्याण रोजगार योजना,बिहार सरकार की जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना लागू किया गया है।जिसका उद्देश्य है कि प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उद्यमशीलता का विकास करना है। इसलिए रोजगार सह उन्मुखीकरण मेला का आयोजन किया गया। 

जिसमें प्रवासियों से बातचीत कर उनके हुनर के अनुसार क्या काम करना चाहते हैं। अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र जुड़ना चाहते है। उनकी अभिरुचि, क्षमता का आकलन कर उसके अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रेनिंग, फाइनान्स की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। ताकि उनका आर्थिक विकास हो और रोजगार मिले और राज्य के आर्थिक विकास में उनका योगदान हो।

रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में आये हुए प्रवासियो को मनरेगा के तहत मजदूरी उपलब्ध कराने, बैंक वालों को मुद्रा लोन से 50 हजार से 10 लाख लेकर रोजगार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत भी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 500 से अधिक प्रवासियों ने विभिन्न क्षेत्र में काम करने के बारे जानकारी दी। वही मनरेगा पीओ ने बताया कि 45 प्रवासियों ने रोजगार के लिए नाम लिखवाया है।

मौके पर जीविका के बीपीएम कुश कुमार,सबार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक गौरीशंकर नन्दन, मनरेगा पीओ मो तालूत अंसारी,बीएओ सूर्यकांत प्रसाद सहित सैकड़ों प्रवासी मजदूर उपस्थित रहे। 
#रोजगार मेला में सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां
प्रखंड मुख्यालय में रोजगार मेला में प्रवासियों की भीड़ से सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ा गयी। प्रवासियों द्वारा बिना चेहरे पर मास्क के भी नजर आए। पदाधिकारियों द्वारा रोजगार मेला के दौरान सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के नियमो का पालन नहीं कराया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top