कैमूर : ई किसान भवन के बाहर से शिक्षक की बाइक हुई चोरी, पूर्व के दो बाइक चोरी का नहीं हुआ उद्भेदन

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के बाहर से एक शिक्षक के बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिक्षक द्वारा बेलाव थाने में बाइक चोरी का आवेदन भी दिया गया है। दिए गए आवेदन में बड़कागांव निवासी जन्मेजय कुमार सिंह ने बताया है कि वह बिहार जाति आधारित गणना में प्रगणक का प्रशिक्षण लेने के लिए रामपुर के ई किसान भवन में शनिवार को आया था। 

FIR दर्ज हो गई है
शीशम के पेड़ के नीचे हौंडा सीबी बाइक पेड़ के नीचे खड़ा किया था। जब चार बजे प्रशिक्षण से बाहर निकला तो वहां पर बाइक नहीं था। आसपास खोजा फिर भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद बेलाव थाने में बाइक चोरी का अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर बेलाव थानाध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि बाइक चोरी का आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व के दो बाइक चोरी का उद्भेदन नहीं हुआ
जानकारी के मुताबिक, लगभग तीन महीने पहले बेलांव थाना क्षेत्र के अकोढी गांव से बडकागांव के पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार पाण्डेय की बाइक चोरी हुई थी। जबकि दस माह पूर्व रामपुर पीएचसी में दवा लेने आए अकोढी गांव के एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। इन दोनो चोरी का थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन बाइक चोरी का आजतक उद्भेदन नहीं हुआ और न ही बाइक ही मिला। 

चोरी की बढ़ गई है घटना
लोगों ने बताया कि बेलाव थाना क्षेत्र में छोटी बड़ी चोरी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कभी किसी किसान या व्यक्ति का स्टार्टर मोटर खोल कर चोरी हो जा रही है तो कभी बैटरी सहित कई घरेलू सामानों की भी चोरी हो रही है। कुछ लोगों द्वारा चोरी का आवेदन थाने में दिया जा रहा तो कई लोगों द्वारा नहीं। कई लोगों के आवेदन के बाद भी कुछ कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top