भभुआ कैमूर। कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला का बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए गए ट्रांसफर में हुआ है। इन्हें कैमूर से पटना में पशुपालन विभाग के निदेशक के रूप में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। वही कैमूर के नए डीएम सावन कुमार होंगे। जो भारतीय प्रशासनिक सेवा विभाग में 2015 बैच के
आइएएस अधिकारी है।
नए डीएम सावन कुमार शेखपुरा जिला से स्थानांतरित होकर कैमूर में आने वाले है। उन्हें समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, कैमूर, भभुआ के पद पर पदस्थापित किया गया। इसके साथ ही दण्ड प्रक्रिया सं 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा 20 के तहत कैमूर, भभुआ जिला का दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। श्री कुमार को अगले आदेश तक कैमूर भभुआ का बन्दोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे ।
