पटना। बिहार में एक बार फिर 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद संख्या बढ़कर 238 हो गयी है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार द्वारा किये गए ट्वीट से पुष्टि हुई है। बिहार में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 5 कैमूर के, 4 बक्सर और 1 पटना का। कैमूर में 5 नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संख्या 8 से बढ़कर 13 हो गया है।
कैमूर में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में एक महिला व 4 पुरुष शामिल है। पुरुष चैनपुर की है और पुरुष व महिला पुलिस लाइन के है। पुरुष जिनकी उम्र 34 साल,48 साल, 46 साल पुलिस लाइन, महिला, पुलिस लाइन जिनकी उम्र 28 साल, वही चैनपुर का एक और पुरुष पॉजिटिव जिसकी उम्र 42 साल है।
वही बक्सर के नया भोजपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल है। महिला जिसकी उम्र 15 साल,पुरुष जिसकी उम्र 35 साल,50 साल और 31 साल है।
वही पटना के खाजपुरा इलाके से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।जिसकी उम्र 35 साल है। ये सभी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए है।


