रोहतास : दूध व्यवसायी को अपराधियो ने मारी गोली, घायल, सासाराम रेफर, एक खोखा बरामद

#घटना चेनारी थाना क्षेत्र के डोईया गांव के पास की
#पूर्व प्रेम प्रसंग मामले में युवक की गोली मारने की घटना की बात बताई जा रही है
चेनारी/रोहतास. रोहतास के चेनारी से बड़ी खबर आ रही है. आज शुक्रवार की सुबह रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड की डोईया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दूध व्यवसायी युवक को गोली मार कर दी. जिसमें दूध व्यवसायी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद घायल युवक को लोगों द्वारा चेनारी पीएचसी में इलाज के लिए पहुचाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर दिया. 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  घायल दूध व्यवसायी  थाना क्षेत्र के नंदूसियरा गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 19 वर्षीय पुत्र तेजू यादव बताया जा रहा है. जो शुक्रवार की सुबह रोज की तरह अपने गांव से मल्हीपुर, उगहनी, सहित कई गांव से लोगों से दूध खरीद (तसिल) कर मुख्य बाजार चेनारी में बेचने के लिए जा रहा था. इसी बीच लगभग 7 बजे डोईया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने दूध व्यवसायी युवक को गोली मार कर फरार हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया. घायल दूध व्यवसायी को लोगों द्वारा चेनारी पीएचसी में पहुँचाया गया. पीएससी के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक को सीने में गोली लगी है. स्थिति काफी गंभीर है प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर किया गया है.
चेनारी थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों से यह पता चला है कि घायल दूध व्यवसायी का पूर्व में प्रेम प्रसंग का मामला था. जिससे गांव के ही एक व्यक्ति से आपस में दुश्मनी चल रही थी. घायल अवस्था में एक व्यक्ति का नाम बताया है.पुलिस अभी नाम का उजागर नहीं कर रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top