फ़ोटो - विजेता टीम तेतरी को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए
#रामपुर के बरांव गांव के खेल मैदान पर हुई दो दिवसीय नाईट क्रिकेट टूर्नामेंटभभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). शुक्रवार की सुबह कैमूर ट्रॉफी नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तेतरी व लांजी के बीच खेला गया. जिसमें तेतरी की टीम ने लांजी की टीम को 75 रन से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इस फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन करमचट थानाध्यक्ष कोमल तिवारी ने फीता काट कर किया. जिसके बाद थानाध्यक्ष व सभी अतिथियों ने तेतरी व लांजी टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद मैच की शुरुआत की थानाध्यक्ष ने बैटिंग करते हुए की. इसके बाद दोनों टीमो के कप्तान को बुलाकर टॉस उछाला गया.
जिसमें तेतरी ने टॉस जीत कर बल्लेबाली की. तेतरी की टीम ने बल्लेबाली करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाया. यह फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. इस फाइनल मैच में तेतरी के खिलाड़ियों ने इतने छक्के मारे की मानो छक्के की बारिश हो रहा है. इस टूर्नामेंट में पहली बार 138 रन किसी टीम ने बनायी. बदले में मेजबान टीम लांजी ने 8 ओवर में 63 रन बना कर ऑल आउट हो गई.
इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था.इस टूर्नामेंट का आयोजन बरांव इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा कराया गया. इस टूर्नामेंट के पहले दिन 5 टीम मैच खेल पायी. दूसरे दिन गुरुवार की रात 11 टीम का मैच खेला गया. बरांव इलेवन क्रिकेट क्लब के सदस्य क्रिकेटर व असम के तीनसूतिया में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान कपूरचंद ने बताया कि यहां पर तीसरी बार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ.
इस टूर्नामेंट मैच का अंपायरिंग राजू राय व रवि कुमार ने की. वही मैच का स्कोरिंग बजरंग पासवान ने की. वही कमेंटरी का काम अरुण तिवारी ने बखूबी निभाई. इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज विजेता टीम तेतरी के खिलाड़ी अविनाश कुमार को टीशर्ट, लोवर देकर सम्मानित किया गया. विजेता टीम तेतरी को एक मैथ कोचिंग के डायरेक्टर गुड्डू प्रजापति, राजेश पासवान पूर्व प्रमुख़ रामपुर द्वारा संयुक्त रूप से 8 हजार रूपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
वही उपविजेता टीम लांजी को कमिटी द्वारा 4 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
टूर्नामेंट के मैच के मौके पर अध्यक्ष विजय पासवान, कोषाध्यक्ष सोवरन सिंह व जालंधर सिंह, राजेश पासवान पूर्व रामपुर प्रमुख, रामइकबाल चौबे सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित रहे.





