SPL क्रिकेट के फाइनल में SF11 स्टार ने महाकाल 11 स्टार को 5 रन से हराया, दूसरी बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 विजेता टीम को 15 हजार तो उप विजेता टीम को 10 हजार रुपए की मिली पुरस्कार राशि

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। रामपुर प्रखंड के सबार गांव के मेला मैदान में शुक्रवार को आईपीएल की तर्ज पर एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम 2023 के चौथे सीजन का फाइनल मैच शुभम फूल इलेवन स्टार झाली और महाकाल इलेवन स्टार सबार टीम के बीच खेला गया। जिसमें शुभम फूल झाली ने महाकाल इलेवन स्टार सबार को 5 रन से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस फाइनल क्रिकेट मैच का उद्घाटन सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया।

 मुख्य अतिथि के रूप में पटना से मां मुंडेश्वरी रीयल्स होम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद अंपायर द्वारा दोनों ही टीम के कप्तान के साथ टॉस कराया गया। जिसमें महाकाल इलेवन स्टार सबार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरू किया। महाकाल इलेवन ने 61 रन बनाकर 9 ओवर में ऑल आउट हो गई। 

इसके जवाब में मेजबान टीम शुभम फूल इलेवन स्टार झाली ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 66 रन बना पाया। जिसमें शुभम फूल झाली ने महाकाल इलेवन स्टार सबार को 5 रन से हराया।
विजेता टीम शुभम फूल इलेवन स्टार झाली को मां मुंडेश्वरी रीयल्स होम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह द्वारा 15 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 जबकि उप विजेता टीम महाकाल इलेवन स्टार सबार को बीडीसी दुखी मल्लाह द्वारा 10 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार शुभम फूल इलेवन स्टार झाली के कप्तान आजाद अंसारी को पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा दिया गया। कमेंट्री शिक्षक धर्मदेव चौधरी, उज्ज्वल तिवारी ने की। अंपायर की भूमिका अरुण कुमार, बिट्टू सिंह और राजाराम चौधरी ने निभाई। 

पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर जो यहां एसपीएल क्रिकेट महासंग्राम का आयोजन से खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। खेल से ही मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस लिए युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेल पर भी फोकस देना चाहिए।
एसपीएल कराने वाले समिति के अध्यक्ष टप्पू रजक, कोषाध्यक्ष बिगु माली रहे। 

 इस मौके पर रोहतास के राजद के जिला महासचिव अरविंद कुमार यादव,कोच गुदरी शर्मा, हरिवंश पाल,बिरहा गायक राकेट नंदलाल यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, अजय रजक, सुरेश पासवान, जेपी यादव सहित कई गणमान्य और हजारों दर्शक उपस्थित रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top