कैमूर: बारात में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दो गिरफ्तार, देशी रायफल बरामद

परिजनों ने भगवानपुर थाना में चार लोगों के खिलाफ दिया आवेदन

घटनास्थल पर पहुंचे भभुआ डीएसपी,पुलिस जांच में जुटी

भभुआ कैमूर। शुक्रवार की रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटनाकैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किन्नरचोला गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान किनरचोला गांव के स्व बासगीत राम 25 वर्षीय पुत्र बाबूलाल राम के रूप में हुई है।इस गांव के निवासी डॉ ज्ञानेश्वर कुशवाहा के यहां लड़की की बारात सासाराम तकिया से आई थी।

फोटो ...पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन

सीने के पास लगी है गोली

बारात में डीजे पर नाच भी हो रहा था। खुशी में घराती द्वारा फायरिंग किया जा रहा था।इसी दौरान युवक के सीने के पास गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाने कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल रात में ही भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव शनिवार की सुबह में सौंप दिया। गांव में ही दाहसंस्कार किया गया। इससे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।



गोली मार कर हत्या की गई है

परिजनों का आरोप है कि हर्ष फायरिंग में नहीं बल्कि जान के गोली मारी गई है। जिससे युवक की मौत हो गई है। मृतक के भाई का आरोप है कि गेहूं कटनी के बाद उनका भाई बाबूलाल राम घर लौट रहा था और गांव में बारात आई हुई थी। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने दौड़ा कर उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस और भभुआ डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए थे। परिवार वालों द्वारा भगवानपुर थाना में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।



देशी रायफल बरामद, दो गिरफ्तार

भगवानपुर थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के किन्नरचोला में रात में बारात के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक देशी राइफल बरामद किया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top