IPL की तर्ज पर अंडर 10 स्कूली बच्चों का JPL हुआ क्रिकेट मैच, फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

फोटो ...विजेता टीम को ट्रॉफी देते आयोजनकर्ता मिर्जा सोहेब

भभुआ/रामपुर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के सबार पंचायत के झाली गांव के जगजीवन पुस्तकालय के परिसर में गुरुवार को आईपीएल की तर्ज पर छोटे छोटे बच्चों का जेपीएल क्रिकेट मैच का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया  क्रिकेट मैच का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी ने फीता काटकर किया। छोटे-छोटे बच्चों के जेपीएल क्रिकेट के फाइनल मैच में सबसे पहले टॉस जीत कर चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी किया। जिसमें छह ओवर में छह विकेट खोकर 50 रन बना पाई। 
इसके जवाब में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस ने छह ओवर में 7 विकेट खोकर 53 रन बनाया। जिसमें 3 रन  से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जेपीएल के ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उप विजेता टीम को टॉफी और कुछ राशि देकर सम्मानित किया गया। जेपीएल के मैन ऑफ द मैच शहादत तो मैन ऑफ द सीरीज वसीम बने। इसके साथ ही ऑरेंज कप धर्मवीर को मिला। इस फाइनल मैच में अंपायर की  भूमिका मिर्जा सोहेब और नितेश, स्कोरर की भूमिका आजाद अंसारी ने निभाई।
जेपीएल  क्रिकेट मैच का  आयोजनकर्ता झाली गांव के खिलाड़ी मिर्जा सोहेब और आजाद ने बताया कि जिस प्रकार भारत में आईपीएल मैच चल रहा है। उसी प्रकार अपने गांव के झाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले अंडर 10 स्कूली बच्चों का क्रिकेट मैच कराया गया है। जो आईपीएल की तर्ज पर ही जेपीएल क्रिकेट मैच हुआ है। तीन टीमों ने भाग लिया। 
जेपीएल यानी झाली प्रीमियम लीग के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को क्रिकेट के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मैच कराया गया है। ताकि बच्चों में पढ़ाई के साथ खेल के प्रति भी रुचि बनी रहे और आगे बढ़ सके।बच्चों का जेपीएल क्रिकेट मैच देखने के लिए गांव के काफी लोग जुटे हुए थे। लोगों ने कहा कि इस प्रकार छोटे बच्चों की क्रिकेट मैच का छोटे खिलाड़ी द्वारा आयोजन  कराया जाना सराहनीय कार्य है।इससे बच्चे के पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top