बड़ी खबर : ट्रक ने बस व ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 8 घायल,दो गम्भीर रेफर, शव लेकर वाराणसी जा रही थी बस

भभुआ/मोहनिया। कैमूर के मोहनिया से बड़ी खबर है। खबर यह है कि नेशनल हाइवे दो पर एक ट्रक ने बस व ट्रैक्टर में टक्कर मार दी है। जिसमें बस के आगे के ढांचा बिगड़ गया और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए ट्रॉली अलग होकर पलट गया। ट्रैक्टर के ट्रॉली पर बालू लदा था। इस घटना में 8 लोग घायल हो गए है। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर देवकली गांव के समीप हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस वाराणसी शव लेकर जा रही थी और ट्रैक्टर बालू लेकर जा रहा था।
इसी बीच ट्रक ने अनियंत्रित होते हुए बस व ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसमे 8 लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों का मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। दो घायलो का गम्भीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरो द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ पिटाई कर दी। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top