भभुआ/कैमूर। शुक्रवार को कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ शहर के नगरपालिका मैदान में कैमूर जिला के सर्वागीण विकास हेतु सड़क व पुल परियोजना परियोजना का शिलान्यास का आयोजन किया गया। कैमूर में 9 सड़क व पुल परियोजनाओ का शिलान्यास के लिए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव पहुँचे। इस कार्यक्रम का उदघाटन पथ निर्माण मंत्री ने दीप जला कर किया। पथ निर्माण मंत्री ने 9 योजनाओ का शिलान्यास किया। इसके साथ कई घोषणाओं का एलान किया।
5 घण्टे में पहुँच सकते है राजधानी पटना
उन्होंने कहा कि कैमूर जिले की सड़कों व पुल के विकास का लक्ष्य तय किया गया है। क्योंकि यह जिला उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है।इसलिए सरकार ने निश्चय किया है कि इस जिले के लोग 5 घंटे में पटना आसानी से पहुंच सके। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं पर हम काम किया जा रहा है। कैमूर के मोहनिया से आरा तक जोड़ने वाली पथ की स्थिति खराब थी। जिसका निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। अगले 6 महीने में उसे पूर्ण करने की योजना है।
12 सड़को के 116 करोड़ रुपये स्वीकृत
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने कैमूर जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 12 सड़कों के लिए 116 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। हमने डीपीआर बनाने का आदेश दिया है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद उन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सरकार द्वारा कैमूर जिले में आने वाले दिनों में विकास के लिए बड़ी धनराशि खर्च करने की हमारी योजना है।
7 साल तक सड़को का मरम्मती
सरकार द्वारा सड़कों का सिर्फ बनाना ही उद्देश्य नहीं है। उसका रखरखाव व मेंटेन करना भी है। इसके लिए भी टेंडर किया है। कहा गया कि 7 साल तक 141 करोड़ रुपए खर्च कर बनी हुई सड़कों को मरम्मती व रखरखाव किया जायेगा।मौके पर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय, रामगढ विधायक अशोक सिंह, पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग मंत्री बृजकिशोर बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।



