भभुआ/मोहनिया। कैमूर के मोहनिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि अज्ञात अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी। जिसमें वह युवक गंभीर से रूप से घायल हो गया। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के कचहरी के पास हुआ है। गोली से घायल युवक को लोगो द्वारा मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचाया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी है। जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान मोहनिया इस्लाम गंज कचहरी के बबुआ के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है गोली उसके गर्दन में लगी है जो मुंह में जा के ऊपर जाकर फंसा हुआ है। आपको बता दे कि कैमूर मेंं अपराधी बेलगाम हो गए है और हमेेेशा नई घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ा कर रहे है। पुलिस अपराधियो पर लगाम नहीं लगा पा रही है। आज फिर अपराधियो ने गोली मार कर एक यूूवक को जख्मी कर दिया है।

