भभुआ/मोहनिया। कैमूर के मोहनिया से बडी ख़बर आ रही है। खबर यह है कि ओवरलोड बालू वाले ट्रक को छुड़ाने के लिये इण्ट्री माफियाओं द्वारा आरटीओ से मारपीट व गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह मामला मोहनिया थाना के एनएच दो की है। आरटीओ द्वारा बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।जिसके कारण इण्ट्री माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इंट्री माफियाओं द्वारा दबदबा कायम करने व बालू की ओवरलोड ट्रक को छुड़ाने के लिए आरटीओ मारपीट की गई है और आरटीओ के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इंट्री माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मोहनिया थाना पहुंचे अधिकारी। वही घटना की सूचना पर मोहनिया पुलिस जांच में जुट गयी है।
Big Breaking : इण्ट्री माफियाओं ने ओवरलोड बालू ट्रक छुड़ाने के लिए RTO से की मारपीट, गाड़ी क्षतिग्रस्त
शनिवार, फ़रवरी 02, 2019
Tags

