50 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, यूपी से झोले में लेकर आ रहा था शराब

दुर्गावती। दुर्गावती पुलिस ने शनिवार की दोपहर डिङखिली बाजार के समीप से 50 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधे बाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधे बाज ग्राम गोराई पुर थाना भभुआ जिला कैमूर का निवासी है बताया जा रहा है। दुर्गावती थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद को गुप्त सूचना मिली की एक धंधे बाज ककरैत यूपी की ओर से झोले में शराब लेकर  डिडखिली की ओर आ रहा है .सूचना पर पुलिस डिङखिली के पास पहुंच कर शराब धंधे बाज को पकड़ने की फिराक में पड़ गई जैसे ही डिङखिली बाजार के पास वह पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके झोले से पुलिस ने 200 एम एल की ब्लू लाइन 50 बोतल शराब मिला. पुलिस ने शराब को जप्त कर धंधे बाज अमरलोक कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई. थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए  शराब धंधे बाज अमरलोक कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top