शहीद जगदेव प्रसाद की मनाई गई जयंती, कहा दलित शोषित पिछड़ों की लड़ते रहे लड़ाई

दुर्गावती। प्रखंड क्षेत्र के बिछियाॅ गांव में शनिवार को  अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई  तत्पश्चात समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने कहा कि जगदेव बाबू आजीवन दलित शोषित पिछडो की लड़ाई लड़ते रहे।उन्होंने सौ में नब्बे शोषित हैं,नब्बे भाग हमारा है का नारा दिया था उन्होंने कहा था पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेंगे,दुसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेगे और तिसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे.कार्यक्रम में नरेन्द्र कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,विश्वजीत कुशवाहा,शिवदुलार ,अनील ,उमेश ,इन्द्रजीत ,ओमप्रकाश बिन्द,भानु गुप्ता,दयानन्द ,अजीत प्रजापति,मनराज बिन्द,बजरंगी ,जनार्दन यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने जगदेव बाबू के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top