कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल
भभुआ/कैमूर। रविवार को कैमूर के रामपुर प्रखण्ड क्षेत्र के अमाव गांव के खेल मैदान पर बिहार व झारखंड के बीच हुए एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंंड को ट्राइब्रेकर के तहत एक गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मैच का आयोजन आदर्श युवा मंडल कमिटि द्वारा किया गया था। इस एक दिवसीय फुटबॉल मैच का उद्धाटन एमएलसी संतोष कुमार सिंह , विधायिक रिंकी रानी पाण्डेय, एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फिता कर किया गया। इसके बाद सफेद कबूतर को उड़ाया गया। मैच की शुरुआत भभुआ एसडीएम, एमएलसी द्वारा फुटबॉल गेंद को किक मारने के साथ हुआ। दोनों टीम 2-2 गोल के साथ बराबरी पर रही। जिसके बाद ट्राइब्रेकर का सहारा लिया गया। ट्राइब्रेकर के 5 -5 गेंदों में दोनों टीम 3-3 गोल एक दूसरे के खिलाफ दाग कर बराबरी रही। मैच का निर्णय के लिए ट्राइब्रेकर में 3 -3 गेंद में झारखंड ने एक गोल तो बिहार ने दो गोल दाग कर एक गोल से बिहार की टीम विजयी हुई। जिसके साथ ही ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
अमाव खेल मैदान पर बिहार व झारखंड के बीच हुए महिला फुटबॉल मैच के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम किया गया था। इस मैच की सुरक्षा की देखभाल के लिए जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन से महिला व पुरुष जवान भी आये थे। पुलिस जवान चारो तरफ से सुरक्षा के लिए लगे हुए थे।
दर्शकों की खचाखच रही भीड़
रामपुर प्रखण्ड के अमाव खेल मैदान पर हो रहे पहली बार महिला फुटबॉल मैच को देखने के लिए प्रखंड के कई गांव के लोग पहुँचे हुए थे। खेल मैदान में चारो तरफ दर्शको की खचाखच भीड़ लगी हुई थी। इस महिला फुटबॉल मैच को देखने के लिए पुरुषो के अलावा महिला व युवतियां भी पहुँची हुई थी। दर्शक प्लस टू उच्च विद्यालय पर चढ़ कर मैच को देख रही थी।
जान जोखिम में डाल मैच का उठाया आनन्द
बिहार व झारखंड महिला फुटबॉल मैच काफी रोमाचंक हुआ। इस मैच का आनन्द दर्शक मंच के बगल में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र पर चढ़ कर लेते हुए दिखाई दिए। इस उपस्वास्थ्य केंद्र का छत ढलाइनुमा था। जिससे लोगो की गिरने की संभावना बनी हुई थी। फिर बच्चे व् लोग जान जोखिम में डाल कर मैच देखते हुए दिखाई दिए।
ट्रॉफी के साथ दोनो टीम के खिलाड़ी हुए सम्मानित
उपविजेता टीम झारखंड को रिंकी रानी पाण्डेय व जिला पार्षद सविता कुमारी द्वारा संजुक्त रूप में ट्रॉफी दिया।विजेता टीम को एमएलसी संतोष कुमार सिंह व एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन आफ द मैच बीडीओ अरविन्द कुमार सिंह द्वारा दिया गया। पलक कुमारी को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। #मौके पर मुख्य अथितियो के साथ साथ वरीय पदाधिकारियो ने खिलाडियो को अपने संबोधन से प्रोत्साहित किया। इस मैच में रेफरी की भूमिका में दयानन्द सिंह, लाइंस मैन नौशाद अंसारी व सिकंदर सिंह ने निभाई। उद्घोषक के रूप में शिक्षक मनोज पासवान थे। आयोजन समिति के सदस्य के रूप मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुदर्शन सिंह,सरपंच प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह , मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह रहे। मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह, सीओ भरत भूषण सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष रामयश कुशवाहा, रासपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिप सदस्य सविता कुमारी, सबार थानाध्यक्ष कोमल तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




