कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा में हुआ प्रशिक्षण
रबी फसल में होने वाले रोगों,बचाव, समस्याओं के बताए गए उपाय
कैमूर लाइव न्यूज़(बंटी जायसवाल भभुआ). कैमूर के अधौरा में कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार से किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जो शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 35 किसानों को रबी फसल आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गयी।
यह प्रशिक्षण कृषि वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह,नीरज चौधरी, राहुल कुमार ने दी। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार से शुक्रवार तक 35 उन्नतशील किसानों को वैज्ञानिक विधि से नए तकनीक से खेती करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में किसानों को रबी फसल में गेहूं,चना, सरसो, दलहन व तिलहन फसल में होने वाले रोग, उसके बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।


