बिग ब्रेकिंग : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दो की मौत, एक की हालत नाजुक

फ़ोटो - घायल का हाल चाल लेती पूर्व जिप सदस्य गीता पासी व अन्य 
 भभुआ/मोहनिया/कैमूर।कैमूर के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है। जिसमें बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गयी और एक कि हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार की देर शाममोहनिया थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव के पास की है। बाइक सवार लोग मोहनिया से मजदूरी करके अपने गांव जा रहे थे। ट्रक द्वारा बाइक सवार मजदूरों को रौंद दिया है।
घटना की सूचना पर गश्ती दल की पहुँची पुलिस व लोगो ने घायल व दोनो का शव को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले पहुँचे।जिसके बाद घायल का डॉक्टरों का इलाज शुरू किया गया। पूर्व जीप सदस्य गीता पासी ने कहा कि घटना की सूचना के पुलिस को फोन किया लेकिन एक घण्टे बाद भी नहीं पहुँची। बाइक सवार मजदूरी करके अपने गांव बाइक से जा रहे थे। तभी ट्रक वाले धक्का मार कर फरार हो गया है। मृतक के परिवार 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top