#छात्रा को सहेली व प्रेमी ने अपहरण कर पिता से मांगी थी 11 लाख की फिरौती
भभुआ/कैमूर। कैमूर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 27 जनवरी को अपहृत हुए छात्रा को 28 जनवरी को आवेदन मिलने के बाद 24 घण्टे के अंदर ही अपहरणकर्ता छात्रा की सहेली व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अपहृत छात्रा को मुक्त कराया है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है। एसपी ने बताया कि अपहृत छात्रा मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्हौर खास के समीप के वरैथा गांव की है। उन्होंने बताया कि अपहृत छात्रा संगीता के पिता रामधार राम ने मोहनिया थाने में 28 जनवरी को अपनी बेटी के अपहरण आवेदन देते हुए कहा कि 27 जनवरी को उनकी बेटी स्मार्ट वैल्यू प्रोडक्ट सर्विस लिमिटेड मोहनिया प्रशिक्षण के लिए गयी थी। लेकिन वह वापस नहीं आयी। अगले दिन 28 जनवरी को बेटी के मोबाइल नंबर से एक कॉल आया और बिना नाम बताए कहा गया कि उनकी बेटी मेरे कब्जे में है। अगर अपनी बेटी की सलामती चाहते हो तो मुझे 11 लाख की फिरौती देनी होगी नहीं तो तुम्हारी बेटी को मार डालेंगे। जिसके बाद अपहृत छात्रा के पिता द्वारा मोहनिया थाने में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई गयी। जिसके बाद कैमूर एसपी ने अपहृत छात्रा को मुक्त कराने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाईल सर्विलांस व टावर लोकेशन के आधार पर इस कांड का मुख्य अभियुक्त अपहृत छात्रा के सहेली का प्रेमी विनय कुमार श्रीवास्तव पिता उपेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गावती थाना के कर्मनाशा गांव, उसकी महिला मित्र व अपहृत छात्रा की सहेली निशा कुमारी, दुर्गावती थाना क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव की है। जिसे गिरफ्तार किया गया है। अपहृत छात्रा को सहेली निशा के गांव दुर्गावती थाना क्षेत्र जनार्दनपुर गांव से मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं के पास से 3 मोबाइल को बरामद किया है।कैमूर पुलिस ने अपहृत छात्रा को मुक्त करा, अपहरणकर्ता सहेली व प्रेमी को किया गिरफ्तार
मंगलवार, जनवरी 29, 2019
Tags

