घर में सो रहे राजमिस्त्री को अपराधियों ने खिड़की से मारी गोली, मौत, मृतक के बेटे का आरोप अवैध प्रेम संबंध का विरोध में हत्या

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के कुछीला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। खबर यह है कि रात में अपने घर में सो रहे एक व्यक्ति को अपराधियो ने खिड़की से गोली मार कर फरार हो गए। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सोमवार रात कैमूर जिले के कुछीला थाना क्षेत्र के मुखराँव गांव की है। मृतक राजमिस्त्री इस्लाम अंसारी बताया जाता है। जो सोमवार की रात अपने घर मे सोया हुआ था।  अपराधियों ने देर रात खिड़की में से गोली मार दी। गोली इस्लाम अंसारी के सर में जा लगा। जिसमें इस्लाम अंसारी की मौत हो गयी। मृतक की पत्नी उसी कमरे में थी। गोली लगने के बाद मृतका की पत्नी शोर गुल हल्ला किया तो आसपास के लोग जुट गए। लेकिन अपराधी गोली मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो चुका था। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना के पुलिस पहुँच कर घटना जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि मृतक के भाई के पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।जिसका मेरे पिता द्वारा विरोध अक्सर करते रहते थे।इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। हो सकता है उसी विवाद को लेकर अपराधी गोली मारकर हत्या कर दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top