फ़ोटो - सबार में मुर्गा दुकान में आग लगने से जला समान
कैमुद्दीन अंसारी ने बताया कि सोमवार की रात एक बजकर 22 मिनट पर उन्हें किसी लड़के ने सूचना दी कि उनके व भाइ के मुर्गा दुकान में आग लग गया है। जिसके बाद वह और उनके भाई लालबाबू पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लगा हुआ था। लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। तब तक सब कुछ जल गया था। गुमटी को भी आग से क्षति हुई थी।
कैमुद्दीन अंसारी एवं लालबाबू ने बताया कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा उनके दुकान में आग लगा दिए जाने से दुकान का तिरपाल छाया हुआ, रखे गए सामान, मुर्गा का फार्म लोहा का, गुमटी सभी जलकर राख हो गया। कैमुद्दीन द्वारा 5 हजार रुपये व लालबाबू द्वारा 10 हजार रुपये की क्षति होने की बात कही गयी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों ने ऐसे आग लगाया है कि उन दोनों भाइयों के मुर्गा दुकानों के बगल में और भी दुकानें हैं।
लेकिन उन दुकानों को तनिक भी क्षति नहीं हुआ है और रात को लाइट को बुझा कर आग लगाया गया है। इसमें किसी की दुश्मनी हो सकती है। जिसके खिलाफ आग लगने की शिकायत थाने में आवेदन देकर किया गया है। वही इस संबंध में पूछे जाने पर करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना तो है लेकिन किसी भी व्यक्ति द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
वही सबार मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना काफी निंदनीय है। ऐसी असमाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देकर किसी के रोजगार व पेट पर लात मारना है। यह नहीं करना चाहिए था। चाहे किसी भी प्रकार की कोई मामला हो। पुलिस द्वारा इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

