कैमूर में सुर मंथन के पहले सीजन की विजेता बनी पूर्वा तो उपविजेता बने अमर

 सुर मंथन में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

मोहनियां (जीपी सोनी)। कैमूर जिले के मोहनिया के जगजीवन मैदान में रविवार की देर शाम को हिंदी गायन के कॉम्पिटीशन सुर मंथन के पहले सीजन का फाईनल हुआ। इस फाईनल  कार्यक्रम का उद्घाटन में मोहनिया विधायक संगिता कुमारी मुख्य अतिथी रही। वहीं मोहनिया के पूर्व जिला परिषद प्रमोद सिंह, इंद्रजीत राम, शंकर कैमुरी, समाजसेवी माशुक खां भी मौजूद रहे।

हिंदी गायन को ले मोहनिया के लोगों का क्रेज ऐसा था कि स्टेज के पास लगी कुर्सियों के खाली होने के बावजुद लोग खड़े हो मंत्रमुग्ध भाव से गायकों के आवाज के जादु में बंधे रहे व तालियां बजा बजा कर उनका उत्साहवर्धन करते रहे।
 कैमूर सुर मन्थन सीजन 1 की विजेता पूर्वा कुमारी बनी। वही उपविजेता अमर चौबे  एवं तीसरे स्थान पर सुमित्रा कुमारी रही। कैमूर के लगभग हर प्रखंड और रोहतास जिले से आये लोगों को यह यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी भोजपुरिया माटी में ऐसे हिंदी भाषी गायक भी मौजूद है।

फाईनल राउंड समाप्त होने के बाद कार्यक्रम के कर्ताधर्ता सी पी रंजन से वहां बैठे दर्शकों ने अनुरोध किया कि सुर मंथन के सीजन 2 को एक बार फिर से जल्द ही शुरु किया जाये। जजों के पैनल में आईजीटीएन के डायरेक्टर सी पी रंजन,फिल्म डायरेक्टर एक्टर व नई दुनिया फिल्म प्रोडक्शन के मालिक मेंहदी हसन, संतोष वर्मा, दूरदर्शन के पूर्व कर्मी शंकर कैमुरी के अलावा वाजिद अली,किशोर कुमार,नेसार अली,ऐंकर हिमांशु गौरव,जेजे राम मौजुद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top