भभुआ कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां तेज रफ्तार ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में दामाद की मौत हो गई है। जबकि सास को गंभीर हालत में बनारस रेफर कर दिया गया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ मोहनिया मुख्य पथ के अखलासपुर पटिया के पास की है।
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मरिचांव गांव निवासी दल सिंगार राम के 35 वर्षीय पुत्र सोमारू राम के रूप में हुई है। जबकि घायल सास मोहनिया थाना क्षेत्र के सुकुल पिपरा गांव निवासी स्वर्गीय रामजन्म राम की 55 वर्षिय पत्नी बुद्धा कुँवर बताई जाती है।
सूचना पर सदर अस्पताल पहुँचे मरिचांव के पूर्व बीडीसी अजय सिंह ने बताया कि मृतक अपने सास बुद्धा कुंवर एंव सरहज लीलावती देवी को बाइक से लेकर भभुआ दवा कराने के लिए आ रहा था। तभी भभुआ के अखलासपुर पटिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और फरार हो गया।
जहाँ दामाद की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सास को गंभीर हालत में भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।
वहीं घटना की सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल परिजन पहुंचे। जहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा के तहत सरकारी मुआवजा देने का मांग किया है।
इधर घटना की सूचना पर भभुआ विधायक भरत बिंद भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनो से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिलाया।
