दुर्गावती( सोनू कुमार सिंह)। कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत मैरे गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को भगवान शिव परिवार सहित बजरंगबली मूर्ति की स्थापना को लेकर गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या महिला पुरुष व युवा श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथों में कलश लिए हुए लंबी कतारों में महिलाएं हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, भक्ति गीत गा रही थी।
जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में हो गया। बताया जाता है यह कलश यात्रा मैरे गांव के शिव मंदिर स्थल से चलकर नहर पथ होते हुए कल्याणपुर हाई स्कूल पहुंचे। जहां बक्सर से लाए गए गंगा जल से विधि विधान से कलश में जल भरा गया। पुनः हाई स्कूल से वापस नहर पथ होते हुए शिव मंदिर के प्रांगण पहुंचे।
इसकी जानकारी देते हुए सुरेश केवट, विपिन कुमार ने बताया की जेवरी मैरे गांव में 17 तारीख को शिवमूर्ति स्थापना किया जाएगा। जिसको लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। वहीं मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
