दुर्गावती(सोनू कुमार सिंह)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत सावठ गांव से 26 वर्षीय दिव्यांग युवक छः दिनों से लापता है।जिसके खोजबीन में जुटे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने शासन प्रशासन से खोजबीन के लिए मदद की गुहार लगाई है।
सावठ गांव निवासी बसावन राम ने बताया कि 26 वर्षीय दिव्यांग पुत्र टुनटुन राम 6 दिनों से लापता हो गया है। वह दोनों पैर से दिव्यांग भी है। टुनटुन राम अपने शरीर पर बदामिया कलर का शर्ट व पैर में लूजर पहना हुआ है। उसका काफी खोजबीन किया गया लेकिन पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पिता बसावन राम ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
