भभुआ कैमूर। कैमूर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। कैमूर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और चार चोरों को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। इसकी जानकारी रविवार को भभुआ थाने में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई।
छात्र का बाइक चोरी हुआ था
एसपी ने की बीते दो मई को भभुआ थाना क्षेत्र के अटल बिहारी स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र का विद्यालय के सामने से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। छात्र के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले में तफ्तीश करते हुए बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया गया है। चोरी गई तीन बाइक बरामद हुआ है।साथ ही चार चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।
चोरी में नाबालिग भी शामिल
जिसमें एक नाबालिक है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनहन थाना क्षेत्र के नवागांव गांव निवासी भीम का पुत्र विकेश कुमार, शिवजी सिंह के पुत्र अकाश कुमार व अधौरा थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र भानु प्रताप व एक नाबालिक है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
