दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज, प्रभारी मंत्री ने कहा धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, कलाकारों ने बांधा समां, देखिए तस्वीरें...

पनिया के जहाज से पलटनिया  बनी है पिया, लेले आई ह हो... गीत से गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी ने झुमाया 

हास्य कलाकार सुनील पाल ने दर्शकों का किया  मनोरंजन तो सुर परी तनु ने अपनी गायकी से बांधा समां 

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में शुक्रवार को दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ।  का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य तरीके से हुआ। जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खां, मोहनियां विधायक संगीता कुमारी,
भभुआ विधायक भरत बिंद, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, डीएम सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा, धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसके बाद डीएम सावन कुमार ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि मैं यहां दूसरी बार आया हूं। प्रकृति की गोद में मां मंदिर बसा हुआ है। यहां 1900 साल से पूजा होती आ रही है। यहां मां के दरबार में जो भी आता है वह खाली हाथ नहीं जाता है। इसके साथ ही कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धरातल पर सरकार की योजनाओं को उतारा जाएगा।
वही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई है जिसे धरातल पर उतारा जाएगा। रोपवे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। वही जिलाधिकारी सावन कुमार ने  कहा कि भैतिकता के साथ अध्यात्म भी जरूरी है। यहां तो संगम है। सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कैमूर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी का सहयोग से कामना की और आने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। 
अतिथियों के संबोधन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ शांशप्रकाश सेवा ट्रस्ट की ओर से महिषासुर वध और चंड मुंड वध नृत्य नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिस पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई की। 
स्थानीय कलाकार तनु यादव ने अपनी गायकी के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद डांस द्रूप कोलकाता द्वारा गणेश वंदना किया शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
 गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी ने कार्यक्रम की शुरुआत जय जय भैरवी असुर भयाउनी गीत के जरिए किया। इसके बाद पनिया के जहाज से पलटनिया.. , पान खाए सईया हमार हो... तेरे संग प्यार नहीं तोड़ना... जैसे गीत के जरिए कार्यक्रम में चार चांद लगाया।
सुनील पाल ने हंसा कर किया लोटपोट 
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल रहे। जिन्होंने अपने हास्य व्यंगओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। राजनेताओं अभिनेताओं की मिमिक्री के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सुनील पाल के मजेदार चुटकुले ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड के पार्श्व गायक कंचनमोये भट्टाचार्य ने बॉलीवुड के मशहूर गीतों को गाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में आगत सभी कलाकारों का जिला प्रशासन की ओर से मां मुंडेश्वरी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हजारों में जुटी रही भीड़ 
दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भारी संख्या में जुटे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की गई थी। 
आज अनुपमा यादव की प्रस्तुति होगी

आज मुण्डेश्वरी महोत्सव में दूसरे दिन भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव बांधेगी समां

दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। आज 13 मई शनिवार को भोजपुरी की मशहूर गायिका अनुपमा यादव महोत्सव के दूसरे दिन अपने गीतों से समां बांधेगी। इसके साथ आज गायिका मधुरिमा बसु,लोक संगीत गायिका रानी कुमारी,हास्य कलाकार सौरव सिंह, लोक गायिका तनु यादव, श्रवण रॉक डांस कैमूर और लोक गायक श्याम किशोर प्रसाद की प्रस्तुति होगी। 

दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ बैरीकेडिंग भी की गई है। मां मुंडेश्वरी धाम के रंग मंच को आकर्षक लाइट की सजा सज्जा की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top