आज मुण्डेश्वरी महोत्सव में दूसरे दिन भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव बांधेगी समां, पवन सिंह के साथ गाने में की है काम

भभुआ/कैमूर। दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। आज 13 मई शनिवार को भोजपुरी की मशहूर गायिका अनुपमा यादव महोत्सव के दूसरे दिन अपने गीतों से समां बांधेगी। इसके साथ आज गायिका मधुरिमा बसु,लोक संगीत गायिका रानी कुमारी,हास्य कलाकार सौरव सिंह, लोक गायिका तनु यादव, श्रवण रॉक डांस कैमूर और लोक गायक श्याम किशोर प्रसाद की प्रस्तुति होगी। 

दो दिवसीय मां मुंडेश्वरी महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ बैरीकेडिंग भी की गई है। मां मुंडेश्वरी धाम के रंग मंच को आकर्षक लाइट की सजा सज्जा की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top