आज से दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का होगा आगाज शुरुआत, तैयारी पूरी, हंसायेगे कॉमेडियन सुनील पाल, अनुपमा यादव बिखरेगी आवाज की जादू, जानिए पूरा कार्यक्रम

मुंडेश्वरी महोत्सव का शाम पांच बजे प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

भभुआ कैमूर।
कैमूर जिले के भगवानपुर के रामगढ़ के पवरा पहाड़ी पर देश का अतिप्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां मां मुंडेश्वरी धाम में आज से दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से कई सालों से कराया जा रहा है।
 इस बार 12 और 13 मई को होने वाले मुंडेश्वरी महोत्सव में बिहार के साथ देश के नामचीन गायक सहित विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार शुक्रवार से शुरुआत हो रहे महोत्सव में पहले दिन बॉलीवुड के हास्य कलाकार सुनील पाल, गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी आने वाली है। सुनील पाल अपने कॉमेडी से दर्शकों को लोट पोट करेगे तो गायिका अपूर्वा प्रियदर्शी आवाज की जादू बिखरेगी। दूसरे दिन भोजपुरी की मशहूर गायिका अनुपमा यादव सहित कई अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
12 मई का कार्यक्रम ...
1. श्री सुनील पाल, हास्य कलाकार
2. श्री कंचन मोये भट्टाचार्य, पार्श्व गायक
3. डांस द्रूप. कोलकाता
4. अपूर्वा प्रियदर्शी, गायिका
5. श्री विमलेश शर्मा, शास्त्रीय गायन, कैमूर
6. सांप्रकाश सेवा ट्रस्ट, नृत्य नाटिका 7. शिव चरण प्रसाद, लोकगायक

13 मई का कार्यक्रम विवरणी

01. सुश्री अनुपमा यादव, गायिका
02. मधुरिमा वसु, गायिका
03. सुश्री रानी कुमारी, लोक संगीत गायिका, पटना
04. श्री सौरभ सिंह, हास्य कलाकार
05. सुश्री तनु यादव, लोक गायिका, कैमूर
06. श्रवण रॉक डान्स, कैमूर
07. श्याम किशोर प्रसाद, लोकगायक
प्रभारी मंत्री करेगे उद्घाटन 
इस दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का 
उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सह श्रम एवं संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम करेंगे। वही मुख्य अतिथि के रूप पर केंद्रीय राज्यमंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन एवं उपभोक्ता कार्य खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार मोहम्मद जमा खान होंगे।

 गरिमामयी उपस्थिति में सासाराम सांसद छेदी पासवान, एमएलसी अवधेश नारायण सिंह एमएलसी जीवन कुमार, संतोष कुमार सिंह, विधायक सुधाकर सिंह, संगीता कुमारी, भरत बिंद, रिंकी सिंह जिला परिषद अध्यक्ष शामिल होंगी। 

डीएम तैयारी का लिया जायजा
गुरुवार की शाम महोत्सव से एक दिन पूर्व डीएम सावन कुमार मुंडेश्वरी धाम पहुंच कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।डीएम ने कहा  मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित होने वाले समारोह स्थल पर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा वाहनों को खड़ा करने के लिए निश्चित स्थान पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव स्थल तक कलाकारों को ले जाने के लिए भी लाइनिग के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 ताकि अनावश्यक वाहनों की भीड़ ना बढ़े। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि मुंडेश्वरी महोत्सव में आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी लोग अपेक्षित सहयोग करें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।मुंडेश्वरी महोत्सव के दौरान पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था करने हेतु सभी संबंधितों विभागों को डीएम ने निर्देशित किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top