कैमूर में प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली ट्रक से जब्त, बंगाल से जा रहा था हरियाणा, किया गया जमींदोज

भभुआ कैमूर। कैमूर जिले में एक बार फिर से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को ट्रक से जब्त किया गया है । यह कार्रवाई दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिङखिली टोल प्लाजा के समीप से मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर की। जहां प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली से भरा एक ट्रक को जब्त किया गया। विभाग द्वारा जब्त की गई मछली को मरहियां के पास ले जाकर गड्ढा खोदकर जमींदोज किया गया। बताया जाता है कि थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर जैसी भयानक बीमारी होती है। जिसको लेकर इस मछली को प्रतिबंधित किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली की बंगाल से प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली ट्रक से लोड कर जीटी रोड से होकर हरियाणा भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी दुर्गावती पुलिस के साथ  डिङखिली टोल प्लाजा के समीप पहुंच कर घेराबंदी कर उक्त ट्रक को जब्त कर लिया. इस बीच पुलिस को देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अभय रंजन गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित थाई मांगूर मछली लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। जब्त किए गए मछली को गड्ढा खोदकर जमींदोज कर दिया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top