भभुआ कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाने की पुलिस ने गुरुवार को शाम गश्ती के दौरान कुड़ारी से अवैध बालू लदे ओवरलोडेड महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक और मालिक को भी गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में संबंध में जानकारी देते हुए करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुड़ारी गांव के पास से तेंदुआ की तरफ से आ रहे ओवरलोडेड बालू लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को जब पुलिस ने रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा।
जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी से दौड़ा कर पकड़ा। जब पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ तो पूछा गया कि ट्रैक्टर पर ओवरलोडेड बालू कहां से ला रहा है तो चालक ने बताया कि खुरमाबाद के नदी से बालू ला रहा है। चालान कागज के बारे में पूछने पर चालान नहीं दिखाया। जिसके बाद अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना लाया गया।
इसके साथ ही चालक और मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक धर्मेंद्र कुमार तथा चालक राहुल कुमार दोनों दियरी गांव के बताए जाते है। बिना चालान अवैध बालू ढुलाई मामले में गिरफ्तार ट्रैक्टर मालिक और चालक को शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। साथ ही परिवहन विभाग और खनन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
