डीलर की फूंस की झोपड़ी में लगी आग, टेंट,पंडाल, किरोसीन तेल सहित ₹2.5 लाख का समान जलकर राख

डीलर के पिता को आग लगने पर लगा आंच 

रामपुर कैमूर। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के मझियाव गांव के मां काली मंदिर के पीछे जन वितरण प्रणाली के विक्रेता डीलर विनय कुमार भारती के दो फूंस और प्लास्टिक की झोपड़ी में अचानक से गुरुवार को लगभग 5:30 बजे आग लग गई। जिसमें दोनों झोपड़ी और उसमें रखे गए लाखों के टेंट, पंडाल का कुर्सी, टेबल,किरोसीन तेल सहित कई सामान जलकर राख हो गया है। अगलगी में झोपड़ी में बांधे गए पशुओ को किसी तरह लोगों ने बचा लिया।

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीलर विनय कुमार भारती ने बताया कि दो फूंस की झोपड़ी में लगभग 5:30 बजे अचानक से आग लग गया। आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पीएम एस एसटी उद्यमी योजना के तहत 10 लाख की लागत से टेंट पंडाल का समान खरीदा गया। 

जिसमें पांच लाख रुपए का छूट मिला था।  इस अगलगी में झोपड़ी में रखे हुए दो जनरेटर, टेंट के सामान में 20 टेबल , 20 कुर्सी, 3 चौकी, 1 ड्रम किरोसीन तेल 220 लीटर, पशु का चारा में भूसा, उपला, 3 क्विंटल प्याज, बिछावन, बर्तन, मेरे पिताजी का 2 हजार रुपए, लगभग इस घटना में ढाई लाख रुपए की अनुमानित क्षति हुई है।

 उन्होंने बताया कि एक झोपड़ी में आदमी और सामान रखा हुआ था। जबकि दूसरे झोपड़ी में पशुओ को बांधा गया था। आग कैसे लगी है अभी तक पता नहीं चल पाया है। जब घटना हुई तो उसमें झोपड़ी के बाहर ही लोग थे और अचानक से झोपड़ी के नीचे से आग लगी होगी और मिट्टी के तेल में आग पकड़ने के बाद काफी भयानक रूप ले लिया। 

घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंच कर बाल्टी या अन्य बर्तन और समर्सेबल चालू पानी डालने लगे। इस बीच घटना की सूचना पर 15 से 20 मिनट में थाने से अग्निशमन की गाड़ी पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

इस घटना की सूचना पर उप प्रमुख सुनील यादव, सबार पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। डीलर ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ और कर्मचारी को दिया गया है। इस आगलगी का जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की प्रशासन से मांग करते है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top