KAIMUR। कैमूर से बड़ी खबर आ रहे है। जहां दीनदयाल उपाध्याय– गया रेलखंड पर कर्मनाशा और धनेछा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी की दो बोगी डीरेल हुई है। वही पटरी पर मालगाड़ी का कंटेनर भी गिर गया। जिससे घंटो रेलवे का परिचालन बाधित हो गया। सूचना के बाद मौके पर रेलवे आला अधिकारी भी पहुंच कर रेलवे परिचालन को ठीक करने में जूट गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह गया से दीनदयाल उपाध्याय की तरफ जा रही मालगाड़ी ट्रेन की एक बोगी धनेछा रेलवे स्टेशन के 200 मीटर पूरब तरफ गिर पड़ा और साथ में एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे लाइन के बीचो बीच पोल भी गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इसकी जानकारी रेलवे विभाग को मिलते ही हड़कंप मच गया।
सूचना पर रेलवे के डीडीयू के डीआरएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां ट्रेन के कंटेनर बोगी को जेसीबी से रेलवे ट्रैक से हटाया गया। उसके बाद पोल को ठीक करने में रेलवे के कर्मचारी जुट गए। गनीमत यह रही कि जो मालगाड़ी गया से दीनदयाल की तरफ जा रही थी। वह पूरी तरीके से खाली थी। कोई बड़ा घटना नहीं हुआ है।
वही सूचना पहुंचे डीआरएम डीडीयू राजेश कुमार ने बताया कि भी अभी कर्मचारी रेलवे लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की है। जल्द ही ठीक कर परिचालन शुरू कराया जाएगा। मालगाड़ी को आगे रोककर जांच किया जा रहा है कि उसमें कोई खामियां है कि नहीं है।
