भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के चैनपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि घटना में मृतक के परिजनो को एक सप्ताह के अंदर मुआवजा दिलाया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सीरसी गांव निवासी दशरथ राम के 45 वर्षीय पुत्र नगीना राम के रूप के हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। जो प्रतिदिन की तरह अपने गांव से भभुआ राजमिस्त्री का काम करने के लिए बाइक से जा रहा था।
तभी चैनपुर पेट्रोल टंकी के पास एक तेज रफ्तार ऑटो यानी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद लोगों द्वारा तत्काल चैनपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची चैनपुर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। जहाँ सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने पहुंच कर मृतक के परिजनो के प्रति दुख प्रकट किया।
परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि हर हाल में बिहार सरकार से मृतक के परिजनों को एक सप्ताह में मुआवजा दिलवाऊंगा ताकि मृतक के परिवार का भरण पोषण हो सकें।
