भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां इंटरमीडिएट का परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने पर शिक्षा विभाग ने 122 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए लगाया गया था। लेकिन इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में उच्च माध्यमिक विद्यालयों व प्लस टू उच्च विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया गया था। जिसको लेकर कैमूर डीएम ने पहले ही प्रेसवार्ता कर कहा था कि इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों को निलंबित किया जायेगा। जो इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 122 शिक्षको व शिक्षिकाओं को कैमूर डीएम के निर्देश शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। देखिए पूरी सूची...
कैमूर में 122 शिक्षको को किया गया निलंबित, इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने पर हुई कार्रवाई,देखिए पूरी सूची
बुधवार, फ़रवरी 26, 2020
Tags













