पैक्स अध्यक्ष के भाई हत्याकांड मामले में तीन प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, बालू में छिपा कर गए राइफल व 20 गोली बरामद

भभुआ/कैमूर लाइव न्यूज़
।27 जून को सोनहन थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के बधार में जमीनी विवाद में खेत को ट्रैक्टर से जोतते समय पैक्स अध्यक्ष के भाई को गोली मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या मामले में प्राथमिकी अभियुक्तों में से मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह न्यायालय जाने के दौरान ही  गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बालू में छिपा कर रखे गए हत्या में प्रयुक्त रायफल सहित 315 बोर की 20 गोली भी बरामद की गई। वही एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों में भभुआ वार्ड 21 निवासी रामेश्वर सिंह, विनोद सिंह व प्रमोद सिंह बताये जाते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने भभुआ थाना प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चार बीघा भूमि के विवाद को लेकर 27 जून की सुबह सिलौटा गांव के पास श्रेयानगर को जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर चलाते समय मोकरी गांव निवासी स्व. रामाधार सिह के पुत्र लगभग 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ पुतुल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वह मोकरी पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह के भाई थे।

 इस मामले में उनके छोटे भाई रामदुलार सिंह के आवेदन देकर भभुआ वार्ड 21 निवासी रामेश्वर सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह व उनके पुत्र शिवा सिंह तथा सिलौटा निवासी प्रेमचंद्र सिंह के पुत्र मुकेश सिंह व कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव निवासी राहुल सिंह सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।पुलिस ने तत्काल मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उसने अपने को निर्दोष बताया था। 

घटना स्थल पर मौजूद चार-पांच लोगों ने घटना में शामिल रामेश्वर सिंह सहित चार लोगों के होने व गोली चलाए जाने की बात बतायी थी। इस हत्याकांड का व्हाट्सएप पर एक वीडीयो भी वायरल हुआ था। जिसमें घटना में संलिप्त लोग हथियार के साथ मृतक को चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें चार लोगों की पहचान हुई। घटना के बाद मृतक पक्ष के चश्मदीद गवाह अशोक सिंह के पुत्र शिवा से उपलब्ध वीडीयो रिकार्डिंग में भी घटना में रामेश्वर सिंह सहित चार लोगों के होने की बात सामने आई।

 इस संबंध में आरोपितों की गिरफ्तारी व कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह व विनोद सिंह न्यायालय में सरेंडर  करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर न्यायालय जाने से पूर्व तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल, 20 गोली को बालू में छिपा कर रखे गए बरामद किया गया। मुकेश सिंह को तत्काल उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर छोड दिया गया। इस दौरान भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद, भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल व सोनहन थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top