शख्श की हत्या से पहले पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बचाई जान,दो फरार


भभुआ/कैमूर : कैमूर के एक व्यक्ति के हत्या करने के लिए हथियार के साथ बाइक से घूमने के दौरान पुलिस ने सूचना पर पहुँच कर तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के प्रयास को असफल कर दिया है। मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव का है। जहां के निवासी मनोज कनौजिया उर्फ अर्पण की हत्या करने के लिए 5 हथियार बंद अपराधी बाइक से घूम रहे थे।

 इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा चैनपुर थाना पुलिस को सूचना दे दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के बाद तत्काल छापेमारी कर गिरफ्तार 5 लोगों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दो अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल सूचना पर एक्शन लेने से हत्या करने प्रयास को असफल करते हुए एक व्यक्ति की जान बचा दी।

गिरफ्तार लोगों में मुड़ी गांव के ही अजय पटेल व संदीप खरवार तथा भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी सूरज पटेल बताये जाते हैं। वहीं फरार हुए दो लोगों में मुड़ी गांव का आकाश पटेल व भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव का कुंदन पटेल  बताये जाते हैं। इसकी जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर दी।

 उन्होंने बताया कि मुड़ी गांव निवासी मनोज कनौजिया ने सोमवार की देर शाम चैनपुर थाना को फोन कर सूचना दी कि उसे जान से मारने के लिए हथियार लेकर बाइक से कुछ लोग घूम रहे है और उसके घर के आसपास चक्कर काट रहे हैं। सूचना मिलने पर तत्काल थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मुड़ी गांव में छापेमारी की। छापेमारी में 5 लोगों में तीनों लोगो को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर छापेमारी के दौरान आकाश व कुंदन भाग गए। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियो का आपराधिक इतिहास भी रहा है। ये लोग पूर्व में हत्या, चोरी एवं अन्य कांडों में जेल जा चुके हैं। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top