अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, पटना से घर लौटने के दौरान हुई घटना

दुर्गावती (कैमूर
)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र ग्राम कल्याणपुर निवासी मिथिलेश कुमार सिंह की सोमवार की रात पटना से घर लौटते समय कोचस के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.इस घटना से पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार,दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह अपने गांव के ही अनिल सिंह के साथ किराए के बोलेरो से किसी कार्य से पटना गये हुए थे.

बताया जा रहा है की सोमवार रात अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में कोचस से थोड़ी दूर पहले उनकी वाहन मे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी.जिससे मिथलेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गया. वहीं उनका साथी अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. सुचना पर पहुंची वहां की स्थानीय पुलिस ने घायल व्यक्ति को कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी.इस घटना से कल्याणपुर पूरे गांव में मातमी संन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top