Breaking : विशाखापत्तनम में फार्मा कंपनी में जहरीली गैस हुई लीक,6 लोग आए चपेट में,दो की मौत

Desk
: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक 
बड़ी खबर आ रही है। जहां एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज हो गयी।जिसमें अब तक दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम स्थित सैनॉर लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से बेन्जिमिडाजोल नामक जहरीली गैस लीक हुई। घटना सोमवार की रात की बतायी जाती है। जहरीली गैस की चपेट कंपनी में काम कर रहे 6 लोग आ है। इनमें से दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top