पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ जाप ने भभुआ में किया विरोध प्रदर्शन,रस्सी बांध कर खींचा गाड़ी

भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)
। जिला मुख्यालय स्थित भभुआ शहर के एकता चौक पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के महासचिव सह पूर्व भभुआ विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृध्दि को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान के सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक ने पेट्रोल व डीजल के दामों के बढ़ने पर सरकार पर जमकर हमला बोला और कार्यकर्ताओं के साथ अपने गाड़ी को रस्सी से बांध कर खींचा गया। डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जायेगा।

 जन अधिकार पार्टी लोक तांत्रिक के शाहाबाद प्रभारी,राष्ट्रीय महासचिव सह भभुआ के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोरोना के क्वारेंटाइन बनाकर देश के गरीब, शोषित किसानों को और बेसहारा समाज को लूटने का काम किया है। पूंजीपतियों के साथ शासन प्रशासन को फायदा पहुंचाने के लिए डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिससे किचेन सामग्रियों में महंगाई बढ़ी है। 

कोरोना के नाम पर नीतीश और मोदी ने हजारों लोगों को मारने का काम किया। भुखमरी, कवरन्टीन,पैदल चलते हुए हजारों लोग मरें।
आगामी चुनाव के सवाल पर कहा कि पप्पू यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और हमारी जनता,किसानों,नौजवानों,छात्रों से गठबंधन हो चुका है। मोदी जी डिजिटल चुनाव से काम नहीं होगा। हमारी मांग है कि देश और प्रदेश स्तर पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।
 
अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा डिजिटल रैली नहीं होगा, वैलिडिटी खत्म हो गया है।डिजिटल रैली के बदले गांवों में जाइए। किसानों को दर्द को समझिए। किसान भूख से मर रहे है। उनकी आंसू इस बार बदला लेगा।अगर सरकार द्वारा पेट्रोल और डिजल के दामों को कम नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश स्तर पर चक्का जाम किया जायेगा। लेकिन कम करा कर रहेंगे।प्रदर्शन करने के दौरान जाप जिलाध्यक्ष शास्त्री सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top