 |
| रामपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरने पर बैठे नियोजित शिक्षक |
भभुआ/रामपुर/बंटी जायसवाल।नियोजित शिक्षकों की समान काम के समान वेतन की मांगे नीतीश सरकार पूरी नहीं करती है तो यह धरना जारी रहेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम सरकार को समझ में आ जाएगा। दरअसल यह बातें रामपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को धरना के 11 वें दिन नियोजित शिक्षक धर्मदेव चौधरी ने कही। दरअसल बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति रामपुर के बैनर तले 17 फरवरी से समान काम के समान वेतन, सहायक शिक्षक का दर्जा, नियमित शिक्षकों की तरह सेवा शर्तें दिए जाने की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने के साथ विद्यालयों में तालाबंदी कर रामपुर प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना पर बैठे हुए है।
जहां नियोजित शिक्षकों का कहना था कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो यह धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही नियोजित शिक्षकों ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री द्वारा जो कल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नियोजित शिक्षकों को लेकर दिए गए नकारात्मक बयान का विरोध करते हुए अपने समान काम के समान वेतन के संवैधानिक अधिकार के लिए आवाज बुलंद किया। इस धरना की अध्यक्षता अखिलेश कुमार सिंह एवं संचालन अरविंद कुमार सिंह ने की। वही धरना के दौरान शिक्षिका बेबी कुमारी और कक्षा 4 में पढ़ने वाली उनकी पुत्री वर्तिका कुमारी ने होली के तर्ज पर लेके रहब वेतनमान ए नीतीश गाने के माध्यम से नियोजित शिक्षकों में जोश भरा।
 |
| मांगों को लेकर अडिग रहने का शपथ लेते नियोजित शिक्षक |
वही शिक्षक धर्मदेव चौधरी ने नियोजित शिक्षकों के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की नीति और नियत दोनों ही खराब है और वह नियोजित शिक्षकों के लिए दोहरी नीति अपना रहे हैं। साथ ही विधान परिषद में दिए गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सवालों का बखूबी जवाब दिया और चेतावनी दिया कि आने वाले अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने के काम नियोजित शिक्षक करेंगे। वहीं इसका आवाहन भी अपने शिक्षक संघ के सदस्यों से किया।
वही अध्यक्ष ने इंटर परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार करने के आरोप में निलंबित करने के लिए निकाली गई 122 शिक्षकों की सूची का विरोध करते हुए कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। हम सभी उनके साथ हैं।प्रखंड नियोजन इकाई रामपुर अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख कांति सिंह नियोजित शिक्षकों की मांगों का जायज ठहराते हुए लिखित रुप से समर्थन किया है। वहीं धरने के दौरान शिक्षक मनोज पासवान,शैलेश सिंह, जन्मेजय सिंह, आशा कुमारी, सुनीता कुमारी,दिनेश सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, प्रभाकर सिंह,प्रियदर्शनी, मीरा, कुमारी अर्चना, नीलम सिंह, शोभा कुमारी, जितेंद्र सिंह, कमलेश कुमार शिवाधार प्रसाद, अशोक कुमार, संतोष शर्मा, इफ्फत जहां,रिंकी कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।