दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)।कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर मोड़ समीप गुरुवार को दो आटो की टक्कर मे दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए.घायलों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी मदीना बीबी,मोहनियां थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी अभिषेक
यह भी पढ़े : कैमूर में 122 शिक्षको को किया गया निलंबित, इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने पर हुई कार्रवाई,देखिए पूरी सूची
कुमार,पिंटू कुमार,कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी प्रेम कुमार और आरती कुमारी शामिल है. घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया.
जहां गंभीर रूप से घायल महिला मदीना बीबी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.घटना के बारे में पता चला है कि सभी लोग अटरिया गांव रिश्तेदार में आए हुए थे. वहां से गुरुवार को अपने वापस घर जा रहे थे. इसी बीच अभी वह लोग ककरैत पथ कल्याणपुर मोड़ के पास पहुंचे. तभी बाजार की तरफ से आ रहे हैं दो टेंपू आपस में भिड़ गए.

