कैमूर DM व SP ने जल जीवन हरियाली अभियान के तहत इस गांव के पोखरे पर किया पौधारोपण,वृक्ष हमारे जीवन के लिए हैै महत्वपूर्ण

मच्छनहटा गांव के पोखरे पर पौधारोपण करते कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद
दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मच्छनहटा गांव स्थित पोखरे पर समाजसेवी रणधीर सिंह के द्वारा आयोजित जल जीवन हरियाली अभियान के क्रम में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने पौधारोपण किया. दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को संदेश दिया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आप लोग वृक्ष लगाएं.

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस ने 20496 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,ट्रक जब्त,हरियाणा से भेजा जा रहा था शराब

गौरतलब है कि मच्छनहटा गांव निवासी रणधीर सिंह द्वारा गुरुवार को गांव स्थित पोखरे पर बजरंगबली के मंदिर पर हरी किर्तन का पाठ रखा गया था. साथ ही जल जीवन हरियाली के तहत  कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी एवं एसपी दिलनवाज अहमद को आमंत्रित किया गया था .तथा आसपास के काफी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों को भी इस कार्यक्रम मे बुलाया गया था.
इस अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं एसपी मच्छनहटा गांव स्थित पोखरे पर पहुंचे और वृक्ष लगाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा बृक्ष लगाने के लिए जागरूक किया. तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि  वृक्ष हमारे जीवन के लिए उपयोगी है. जिस तरह से रणधीर सिंह ने जल जीवन हरियाली के तहत ब्रिक्स लगाने का कार्य किया है. इससे गांव के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और हम चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांव के लोग वृक्ष लगाएं और वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसका सही से देखभाल कर छायादार बनाने का कार्य करें. वही  एसपी दिलनवाज अहमद ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्षारोपण अच्छा  कार्य है. हमारे जीवन में हरियाली लाने के लिए बृक्ष बहुत ही उपयोगी हैं. समाज के सभी लोगों को इस तरह का कार्य करने की आवश्यकता है. इस दौरान एएसपी नितिन कुमार सीओ अरविंद कुमार, एस ओ संजय कुमार, जय प्रकाश सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, दारा सिंह , सहित काफी संख्या में अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top