 |
| दुर्गावती थाना में भारी मात्रा जब्त शराब |
दुर्गावती/कैमूर। दुर्गावती थाना क्षेत्र में एनएच दो पर गुरुवार की रात कैमूर जिले में गठित पुलिस की विशेष टीम ने विशेष अभियान चलाकर गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक मे शराब की बड़ी खेप पकड़ने मे सफलता मिली है.पुलिस ने शराब के साथ दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की युयी से भारी मात्रा मे एक ट्रक पर शराब लोड बिहार सीमा में भेजा जा रहा है.
सूचना मिलते ही गठित विशेष पुलिस की टीम ने उक्त ट्रक को पकड़ने के फिराक में जुट गई.दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नहर मोड़ के समीप पहुंचकर वाहनों की जांच पड़ताल करने लगी.उसी दौरान युयी की तरह से आ रही एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ. तथा दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ट्रक सहित शराब को जब का थाने ले आई .ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर अलग-अलग ब्रांड के 20496 बोतल शराब पाया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर दोनों हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं .पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया.