भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय का घेराव कर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने मांगो का सौंपा ज्ञापन,सदन में सरकार से उठाये हमारी मांगे

भगवानपुर आवास पर भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय को मांगों का ज्ञापन सौंपते हड़ताली नियोजित शिक्षक
भभुआ(बंटी जायसवाल)/भगवानपुर/कैमूर
कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने अपने संघ के आवाहन पर भभुआ विधानसभा विधायक रिंकी रानी पांडेय के आवास पर पहुंचकर घेराव करते हुए संपर्क कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।दरअसल बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति कैमूर के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर भगवानपुर स्थित भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय के आवास पर पहुंचकर मांगो की पूर्ति कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि सूबे लाखों प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष, शिक्षक, 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप है। राज्य सरकार की समस्याओं के निदान करने की बजाय हड़ताली शिक्षकों को बर्खास्त, निलंबन एवं एफआईआर कर शिक्षकों के आंदोलन को तेज करना चाहती है।इससे नियोजित शिक्षक अपने आंदोलन को तेज करने को विवश कर रही है।जो दुर्भाग्यपूर्ण नीति है। इससे धीरे-धीरे अराजक स्थिति बनती जा रही है।आंदोलनकारी शिक्षकों की मांगें का निदान कराने के लिए सरकार से विधानसभा में हमारी मांगों को उठाया जाए। वही नियोजित शिक्षकों ने समान काम के समान वेतन, नियोजित शिक्षकों को सहायक शिक्षक की भांति वेतनमान, पुराने शिक्षकों की भांति सेवा शर्त लागू करने, राज्य कर्मी का दर्जा देने, पुरानी पेंशन लागू करने, राज्य भर में हड़ताली शिक्षकों पर की गई विभिन्न कार्रवाई को वापस करने की मांगों को भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय से जायज एवं अपना अधिकार बताते हुए अपना ज्ञापन सौंपा।वही नियोजित शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन लेने के बाद भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि आप सभी नियोजित शिक्षकों की मांगों को विधानसभा में उठाया जाएगा। इस दौरान बिहार राज्य प्रारंभिक बशिक्षक संघ के कैमूर जिलाध्य्क्ष संतोष कुमार प्रसाद, जिला संयोजक जनार्दन कुमार, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष हरि जी, हरिशंकर चौधरी सहित कई शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top