 |
| जब्त ट्रक से 548 पेटी शराब को देखते उत्पाद विभाग के पदाधिकारी |
मोहनियां -कैमूर जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र के अकोढी गांव के स्थित समेकित चेक पोस्ट के समीप सोमवार की रात एनएच दो पर मोहनियां पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक से 548 पेटी शराब बरामद किया.तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. .प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी की तरफ से एक ट्रक पर भारी संख्या में शराब लोडकर बिहार के तरफ आ रहा है.
पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली पुलिस ने उत्पाद विभाग एवं मोहनिया थाने की संयुक्त टीम बनाकर समेकित चेक पोस्ट पर पहुंचे.जहां यूपी की तरफ से आने वाली गाड़ियों का वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से भारी संख्या में शराब बरामद किया. पुलिस ने शराब सहित ट्रक को जप्त थाने ले आई. तलाशी ली गई तो उसमें 548 पेटी शराब बरामद हुआ.गिरफ्तार ट्रक चालक हरियाणा के ईमदपुर गांव निवासी गुरविंदर सिंह बताया जा रहा है.
 |
| 35 पेटी जब्त शराब व लग्जरी वाहन के साथ उत्पाद विभाग के पदाधिकारी |
लग्जरी वाहन से 35 पेटी शराब बरामद
जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मोहनिया समेकित चेकपोस्ट के पास सोमवार की देर शाम एक लग्जरी वाहन से 35 पेटी शराब बरामद किया.चेकिंग अभियान मे इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, टास्क फोर्स इंचार्ज विनय कुमार शामिल रहे।
 |
| 22 ट्रेटा पैक व एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार |
सवारी बस से 22 ट्रेटा पैक व एक विदेशी शराब बरामद,तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनिया समेकीत चेकपोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान यूपी वाराणसी की तरफ से आ रही एक सवारी बस रुकवा कर उसकी तलाशी की गई . पुलिस ने एक तस्कर के पास 22 पीस टेट्रा पैक एवं एक ब्लेंडर शराब बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर पटना के कंकड़बाग स्थित पार्टी फैक्ट्री निवासी मनोज रजक बताया जा रहा ह